Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

गोवर्धन गोशाला आलोट में गौ माता की पूजा कर मनाई गोपाष्टमी विधायक मनोज चावला ने गौशाला के विकास के लिए की पांच लाख रुपए देने की घोषणा


प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गोवर्धन गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया जिसमें गौ माता का पूजन कर उन्हें मिष्ठान खिलाया  गया इसके बाद गौशाला समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य आतिथ्य मनोज चावला,भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव एवं अध्यक्षता समिति के सचिव भवर लाल शर्मा ने कि जहा अतिथियों ने गोपाष्टमी की शुभकामना देते हुवे बताया कि सरकार की योजनाओ के कारण बड़ी संखाओ में गौशालाओं का निर्माण किया गया है जिसमें गयो का संरक्षण हो रहा है शास्त्रों में भी गाय की महिमा का वर्णन किया गया है गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास बताया गया है  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भवर लाल शर्मा ने गोशाला में केटल हाउस, एवं गोग्रास भवन के लिए राशि की मांग क्षेत्रीय विधायक से की जिस पर उन्होंने अपनी विधायक निधी से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की इस अवसर पर अशोक गुड्डू वेद द्वारा 2 क्विंटल गेहूं,धर्मचंद जैन द्वारा 2 बोरी खल एवं सत्यनारायण कांकानी द्वारा सभी कर्मचारियों को वस्त्र भेट किए गए कार्यक्रम में गोशाला समिति के उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, कोषाध्यक्ष बद्री लाल झंडी सदस्य अनिल देसरला,जुझार सिंह सोलंकी, मागुसिह आंजना, सत्यनारायण  काकानी,विमल ठेकेदार,धर्मचंद जैन,,आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में आए अतिथियों का गोशाला के प्रबंधक महावीर दास बैरागी विट्ठल पोरवाल,भास्कर राव, डूंगर लाल शर्मा शांति बाई बैरागी, गुड्डी बाई माली, गणेश लाल आदि ने पुष्पमाला से स्वागत किया

Post a Comment

0 Comments