इसी परिप्रेक्ष्य में आलोट के तहसील कार्यलय में क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी हल्के के पटवारी इस अभियान में जुटकर रिकार्ड को शुद्ध करने का कार्य कर रहै है इस कार्य में अपनी महती भूमिका निभा रहे गिरदावर (आर,आई) घनश्याम लोहार ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के 46 हल्के के पटवारी लगे हुवे है जो किसानों के रिकार्ड को शुद्ध करने का कार्य कर रहे है इस अभियान के माध्यम से खसरा खाता एवं रेवेन्यू संबंधी सभी रिकार्ड जहा किसी कारण त्रुटि रह गई हो उसको सही करने का कार्य किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो पहले यह अभियान 15 नवंबर तक चलना था लेकिन शासन कि मंशानुशार इसे 30 नवंबर तक बढ़ाने के संकेत मिल रहे है कई बार कंप्यूटर या अन्य किसी कारण से रिकार्ड में त्रुटि पाई जाती थी जिससे किसानों को तहसील एवं राजस्व विभाग के चक्कर काटना पड़ते थे शासन ने उनकी इस समस्या को समझा और इस अभियान के माध्यम से इन त्रुटिपूर्ण अभिलेखों के सुधार का यह महाभियान चल रहा है


0 Comments