नीमच श्री राजपूत करणी सेना मूल जिला नीमच का दीपावली मिलन समारोह गांधी वाटिका में संपन्न हुआ जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनिगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकी बना बागरेड ने अपने गांव व तहसिल से सभी करणी सैनिकों के गाड़ियों के काफिले से साथ नीमच पधारे कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ सर्वप्रथम स्वागत जवासा मे स्वागत हुआ उसके पश्चात जावद तहसील के सभी पदाधिकारी व करणी सैनिकों ने जेतपुरा चौराहा पर माला एवं साफा बांधकर तलवार भेंट करके स्वागत किया नीमच महाराणा प्रताप चौराहे पर भी हुआ स्वागत महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया पूर्व जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह जी राठौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने बधाई दी व स्वागत किया इस मौके पर नीमच जिले के विधायक माननीय दिलिप सिंह जी परिहार , प्रदेश , संभाग , तहसील व जिले के सभी पदाधिकारी एवं करणी सैनिक उपस्थित थे प्रदेश सचिव भोजराज सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया


0 Comments