नीमच 9 नवंबर 2021, कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई की और 46 लोगों की समस्याएं सुनकर, उनका निराकरण किया। रिटायर्ड कॉलोनी बघाना की रेखा ने विधवा पेंशन स्वीकृति का आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने रेखाबाई को तत्काल पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए। इस पर जनपद द्वारा अवगत कराया गया, कि रेखाबाई को 600 रूपये प्रतिमाह विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गई है। अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान माह नवम्बर से खाते में होना प्रारंभ हो जायेगा। कलेक्टर ने रेखा को पति की मृत्यु पर राष्ट्रीय परिवार सहायता का लाभ एक सप्ताह में दिलाने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए जनसुनवाई में दुलाखेडा के गोपालकृष्ण ने कपिलधारा कूप निर्माण की राशि का भुगतान दिलाने के आवेदन पर तत्काल भुगतान के निर्देश कलेक्टर ने जनपद सीईओ को दिए है। मनासा के विनोद ने अतिक्रमण हटवाने के आदेश का पालन करवाने सम्बंधी आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीएम मनासा को अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। लक्ष्मीबाई श्यामलाल ने उसका मकान नहीं तुडवाने, धामनिया की ललीता बाई ने मध्याहन भोजन बनाने के लिए एक और स्कूल मा.वि.धामनिया का कार्य सौंपने, संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जनसुनवाई में भगवानपुरा की जया बैरागी, नीमच के हमीद हुसैन, खजुरिया के शम्भुलाल गुर्जर, केलूखेडा के कैलाशचंद्र, जावद के दिनेशचंद्र, ग्वालटोली की रेखाबाई, चेनपुरा के गट्टू सिह, सावन की भूलीबाई, दारू के दिलीप पुरोहित, दुरूगपुरा के तुलसीराम, उपरेडा के नंदकिशोर, सरवानिया महाराज की गीताबाई, नीमच मूलचंद मार्ग निवासी लीलाबाई, ग्वालटोली के परसराम ग्वाला ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किए।


0 Comments