Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच नगरपालिका में चल रहा अतिक्रमण के नाम पर छोटे व गरीब लोगो को परेशान करने का खेल- भाजपा नेता लाला साफा ग्वाला

नीमच नगरपालिका के द्वारा अतिक्रमण के नाम पर केवल गरीब और छोटे तबके के लोगो को परेशान करने का खेल चल रहा है। नीमच नगरपालिका जो कि आमजन की सहायता के लिए बनी है। वह सहायता की बजाए आमजन को परेशान व बेसहारा कर रही है। अतिक्रमण के नाम पर उनसे उनका जीवनयापन करने का जरिया छीना जा रहा है। कोरोनाकाल के बाद जैसे तैसे लोग अपना काम धंधा चालू करने के लिए जुझ रहे है। और अपने परिवार का भरण पोषण करने की कवायह मे लगे है। वही नगरपालिका उनके साथ दोगला व्यवहार कर रही है। नगरपालिका को शहर में स्थित उनकी स्वंय की बेसकिमती भूमिया जो कि शहर के रसूखदारों के कब्जे में है वह दिख नही रही है। शासन, प्रशासन केवल आमजन को परेशान करने पर तुला है। एक तरफ तो भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर है। और उसी के विपरित यहां का स्थानीय प्रशासन लोगों को बेरोजगार कर उनसे उनकी रोजी रोटी छीन रहा है। जबकि नीमच मे अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। उन पर कार्यवाही के बजाए उनको संरक्षण प्रदान कर रहे है। केवल उन पर कार्यवाही की नोटंकी करके उस कार्यवाही को बंद कर दिया जाता है। नगरपालिका चंद चाटूकारो के कामो को प्राथमिकता देती है चाहे वह कार्य लिगल हो या अनलिगल उसको प्राथमिकता से पूर्ण करते है। चाहे वह शहर की मुख्य समस्या बंगला बगीचा ही क्यों न हो। आमजन व्यवस्थापन के नाम पर केवल उनके चक्कर लगा रहा है। नगरपालिका उनके लिए नरकपालिका बनकर रह गई है।

Post a Comment

0 Comments