नीमच -: गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गऊ सेवा दल नीमच द्वारा गो पूजन कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी गौ माता गोवंश को सजाया गया और लापसी का भोग लगाकर पूजा अर्चना आरती की गई और हरी घास खिलाई और पूजन किया गया..इस अवसर पर सभी सदस्य मौजूद रहे गऊ सेवा दल नीमच गौ पुत्र सेना नीमच मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नीमच उपस्थित रहे उसके पश्चात भारतीय गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय मे ज्ञापन दिया गया गौ सेवकों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय गोवंश भारत की आर्थिक सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं भारतीय गौमाता मे 33 कोटी देवी देवताओं का वास माना गया है इस प्रकार भारतीय समाज में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है भारतीय गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के पर्याप्त आधार हैं देश के करोड़ों लोगों की जन भावनाएं जुड़ी है 29 सितंबर 2018 को उत्तराखंड विधानसभा द्वारा 13 सितंबर 2018 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित व संरक्षण सर्वजन हेतु संकल्प सर्व समिति से पारित किया गया है एव करोड़ों भारतीय की जन भावनाओं एवं गौ माता की भारतीय समाज में अहम उपयोगिता देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी व केंद्र सरकार से निवेदन है कि अतिशीघ्र भारतीय गौ माता प्रस्ताव पारित कर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें


0 Comments