आज शुक्रवार 12 नवंबर आंवला नवमी के पावन अवसर पर अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच में विराजित अति चमत्कारिक प्राचीन देव स्थल श्री गोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर रतनगढ पर लगातार तीसरे वर्ष भी गोरेश्वर महादेव सेवा व विकास समिति के द्वारा अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर विख्यात राष्ट्रसंत भागवत भास्कराचार्य संत पं.श्री मिथिलेश जी नागर आज शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे गोरेश्वर महादेव मंदिर पर पधारेगें व सभी भक्तजनों से मिलेंगे। इसके पश्चात संत श्री नागर जी की उपस्थिति एवं सानिध्य में श्री गोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर सांयकाल 4:45 बजे महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को अन्नकूट की महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर 501 दीप प्रज्वलन कर श्री गोरेश्वर महादेव, श्री काला जी-गोरा जी, श्री भैरवनाथ, माता रानी एवं हनुमान जी का आकर्षक साज-श्रंगार भी किया जाएगा। रतनगढ नगर सहित क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी महानुभावो माता बहिनों से निवेदन है कि सभी भक्तगण अपने परिजनों एवं इष्ट मित्रों के साथ अधिकाधिक संख्या में आज श्री गोरेश्वर महादेव मंदिर पर पधार कर दर्शनों का लाभ लेवे।एवं संतश्री नागर जी का आशीर्वाद प्राप्त कर महाआरती में शामिल होकर अन्नकुट की महाप्रसादी प्राप्त करे आज किले वाले श्री राम जानकी मंदिर, किले पर स्थित श्री हनुमान मंदिर, प्रथम घाट पर स्थित श्री शनि महाराज मंदिर, आवासी कॉलोनी में स्थित नीम वाले बालाजी मंदिर आदि स्थानो पर भी अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया जाएगा।


0 Comments