Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

डिलीवरी के दौरान जच्चा व बच्चा दोनों की मौत ग्राम रावत खेड़ा के निवासियों व महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया


नीमच जिला चिकित्सालय में डिलीवरी के दौरान जच्चा व बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। ग्राम रावत खेड़ा के निवासियों व महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महिला प्रकाश कुंवर पति शीतल सिंह चुंडावत निवासी मनासा रोड रावत खेड़ा को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 5 बजे परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। जहां सुबह 7ः30 बजे डिलीवरी हुई। इसके बाद करीब 8 बजे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के कुछ घंटे बाद ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल में हंगामें की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Post a Comment

0 Comments