लोद(नाहरगढ)-- पांडव महाराज की जयंती मंदसौर जिला के गांव लोध में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्व प्रथम भगवान पांडव महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चंद्रवंशी बागरी समाज के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उज्जैन संभाग अध्यक्ष घनश्याम वृतिया ताराखेड़ी ने कहा कि पांडव जयंती प्रत्येक वर्ष कार्तिक सुदी 5 पंचमी को मनाई जाती है। इस अवसर पर उज्जैन संभाग अध्यक्ष घनश्याम वृतिया ताराखेड़ी ,उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष अमृतराम परमार मंदसौर झाकेड़ा ,मंदसौर जिला अध्यक्ष बसंतीलाल चौहान लदुना ने भगवान पांडव महाराज की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर सत्यवादी, धर्ममूर्ति, सरल, विनयी, मद-मान-मोहवर्जित, दंभ-काम-क्रोध रहित, दयालु, गो-ब्राह्मण प्रतिपालक, में महान विद्वान, ज्ञानी, धैर्यसम्पन्न, क्षमाशील, तपस्वी, प्रजावत्सल, मातृ-पितृ-गुरुभक्त और श्रीकृष्ण भगवान के परम भक्त थे। धर्म के अंश से उत्पन्न होने के कारण वह धर्म के गूढ़ तत्व को खूब समझते थे। समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाए एवं जो छात्र छात्राएं अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए उनका सम्मान किया गया एवं नशा मुक्त समाज हो। आने वाली युवा पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर किया गया इस मौके पर आदिम जाति राष्ट्रीय महासंघ के मंदसौर जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर बोड़ाणा लदुना, अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के वरिष्ठ बगदिराम परमार साहब साठखेड़ा, संगठन मंत्री मंगलेश बामणिया लदुना , जितेन्द्र बामनिया लदुना, शंकरलाल परमार झाकेड़ा, बद्रिलाल चुनाराम लोध, सीतामऊ तहसील अध्यक्ष श्री कारुलाल बोडाना लदुना , श्याम राणाखेड़ा सहित समाजजन उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जन-जाति युवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष मंदसौर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव एवं चंद्रवंशी बागरी युवा संघ जिला उपाध्यक्ष जीवन चौहान लोध ने किया ।अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पांडव जयंती का आयोजन किया । बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे । ग्राम वासी लोद को धन्यवाद तथा लोद मे ऐतिहासिक स्वागत सत्कार के लिए सभी का आभार व्यक्त करते है । यह जानकारी जीवन चौहान लोद ने दी फोटो 1- आयोजन व कलश 2- सम्मान समारोह


0 Comments