जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई जानकारी के अनुसार गांव कनघट्टी से सैकड़ों ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर करकर कैलाश पिता मांगू सिंह पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन दिया गया कैलाश पिता मांगू सिंह राजपूत जोकि सोसाइटी में सेल्समैन के पद पर पदस्थ होकर गांव में आसपास के शासकीय भूमि पर दादागिरी और दबंगता से अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है कैलाश पिता मांगू सिंह द्वारा अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर पट्टे होने की बात बताई जाती है तथा उक्त पटो की आड़ में गांव कनघट्टी की कीमती शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है जबकि शासन के नियम अनुसार एक परिवार के एक व्यक्ति को ही पट्टा प्राप्त करने का अधिकार है लेकिन कैलाश पिता मांगू सिंह के द्वारा शासन को गुमराह कर अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर पट्टा बनवाया गया है कनघट्टी गांव की कीमती शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है और गांव के कई लोगों से अवैध वसूली करने एवं झूठी शिकायत कर परेशान करने तथा अवैध धन के उपाय भी कैलाश पिता मांगू सिंह द्वारा की जाती हैं ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी कहीं बार गांव के कहीं लोगों के विरुद्ध झूठी शिकायतें कैलाश पिता मांगू सिंह द्वारा कराई गई जो जांच में असत्य और झूठ पाई गई लेकिन उसके बाद भी कैलाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तथा बार-बार उन्हें शिकायतों को दोहराता है जिसकी पूर्व में जांच हो चुकी है और गांव की भोली भली जनता को परेशान करता है जिसके विरुद्ध गांव के लोगों ने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी आवेदन में प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द भू माफिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों की मौजूदगी में पत्रकार मुकेश भाना को जान से मारने की धमकी भी दी गई शासकीय अधिकारी भी पर मौजूद थे तहसीलदार मैडम के सामने भी अपनी बात को दोहराते हुए पत्रकार को जान से मारने की बात कही गई इसी को लेकर आज ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया जल्द कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन दिया जाएगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी


0 Comments