Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

फिंनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक गाँवो में केम्प लगाकर आमजन को स्वास्थ्य सेवा निः शुल्क दे रही


नाहरगढ मंदसौर फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक मंदसौर द्वारा ग्राम कूचड़ोद मे कोविड-19 को देखते हुए फ्री हेल्थ कैंप लगा गया है । जिसमें ग्रामीणों को मास्क ,  सैनिटाइजर और साबुन  का वितरण किया गया तथा   ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है । जिसमें उनकी शुगर की जांच , वजन की जांच , बीपी की जांच एवं दर्द और कमजोरी की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई । वही बैंक के रीजनल मैनेजर कृष्णप्रताप सिंह का कहना है कि हमारी बैंक पिछले लगभग 8 सालो से आमजन के लिए भी सेवा कार्य कर रही है तथा गांव में केम्प लगाकर अपने ग्राहकों को दाल चावल व अन्य खाद्यान्न सामग्री भी वितरण करती आ रही है। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हमारी बैंक कुचड़ोद में निःशुल्क केम्प लगाकर जांच की है और दवाइयां दी है इस अवसर पर रिजनल मैनेजर  कृष्णप्रताप सिंह,ब्रांच मैनेजर चंद्रभान सिंह और बैंक स्टाफ मौजूद था।

Post a Comment

0 Comments