Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

3100 ट्रेन चालक को चेतावनी, मोबाइल पर बात करते पाए गए, तो होगी कार्रवाई

सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते यदि ट्रेन चालक द्वारा ट्रेन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करते पाए गए तो उनके खिलाफ रेलवे ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है ऐसे लापरवाह बरतने वाले ड्राइवरों पर नजर रखने रेलवे ने क्रु मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है इसके जरिए रेलवे प्रत्येक ट्रेन ड्राइवर और गार्ड के मोबाइल पर होने वाली बातचीत पर नजर रखी जाएगी मोबाइल कंपनी द्वारा हर महीने की कॉल रिकॉर्ड अपलोड करते ही सिस्टम खुद-ब-खुद चुगली कर देगा रेलवे बोर्ड के टेलीकॉम डायरेक्टर के फरमान के बाद रतलाम रेल मंडल के 124 सहित भारतीय रेलवे के 3100 से ज्यादा ड्राइवरों को वार्निंग लेटर और चार्जशीट जारी हो चुकी है दरअसल रेलवे द्वारा की गई समीक्षा में यह सामने आया कि रनिंग स्टाफ ट्रेन चलाते समय मोबाइल पर बातें करते हैं इससे सिग्नल ओवरशूट रेड सिग्नल क्रास सहित कुछ दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं रेल मंत्रालय ने ऐसी लापरवाही रोकने के लिए शक्ति प्रारंभ कर दी हैं स्टाफ के बीच कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए और आपातकाल में समय रहते दुर्घटनाओं से बचने के लिए रेलवे ने रनिंग स्टाफ और असिस्टेंट लोको पायलट को सीयूजी नंबर दे दी है निर्देश ड्यूटी के दौरान सिर्फ ऑफिशियल कॉल अटेंड करने की है

Post a Comment

0 Comments