मध्यप्रदेश एवं राजस्थान पुलिस की सजगता एवं संयुक्त प्रयास से मूर्ति चोरों को पकड़ने में मिली सफलता दिनांक 24 एवं 25 अगस्त 2021 मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी मध्य रात्रि के दौरान रतनगढ थाना क्षेत्र के कांकरिया तलाई ग्राम के दिगंबर जैन समाज के मंदिर से अज्ञात चोरों के द्वारा अतिप्राचीन भगवान श्री आदिनाथ की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली थी।साथ ही लगभग 500 ग्राम चांदी के बने पंचमेरू एवं अस्त प्रतिहार्य भी चुरा ले गए।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश मे रतनगढ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद की अगुवाई में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के इलाकों में सर्चिंग शुरू की गई।गत दिनों राजस्थान के बेंगू पुलिस द्वारा मूर्ति चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई थी जिनके पास से कांकरिया तलाई जैन मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति भी बरामद हुई।शनिवार दोपहर रतनगढ़ पुलिस थाना परिसर पर जैन समाज एवं नगर के वरिष्ठ महानुभावों की उपस्थिति में नायब तहसीलदार श्रीमती मोनिका जैन,सब इंस्पेक्टर शिशुपालसिंह गोड़, एएसआई चंद्रप्रकाश सांखला, हेड कांस्टेबल तैरसिंह, महिला आरक्षक लता अहीर के द्वारा जैन समाज के वरिष्ठ जनों को अष्टधातु की मूर्ति सुपुर्द की गई। इस अवसर पर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर पर जैन समाज के महिला पुरुषों द्वारा मूर्ति प्राप्त करने के पश्चात णमोकार मंत्र का जाप, भक्तांबर पाठ एवं सामूहिक आरती का आयोजन भी किया गया प्रशासनिक अधिकारियों का किया सम्मान इस अवसर पर चोरी हुई भगवान आदिनाथ की मूर्ति को पुनःचोरों से बरामद कर सुपुर्द करने मे तत्परता से सहयोग करने वाले नायब तहसीलदार श्रीमती मोनिका जैन,थाना प्रभारी श्री आजाद, सब इंस्पेक्टर श्री गौड़,एएसआई श्री सांखला, महिला आरक्षक अहिर एवं सहयोग करने वाले समस्त प्रशासनिक अधिकारियों का का जैन समाज द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इसके पश्चात भगवान श्री आदिनाथ की अष्टधातु की मूर्ति को विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर कांकरिया तलाई पर ले जाया गया जहां पुनः प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ दिनेश बाकलीवाल, नविन जैन, राकेश शाह, चेतन अजमेरा, राजेंद्र जैन, प्रकाश बाकलीवाल, प्रेम बाकलीवाल, मुकेश शाह सुशील बाकलीवाल, माणक अजमेरा, सुनील अजमेरा, आयुष बाकलीवाल, चंद्रकुमार जैन, ओमप्रकाश गोधा बोरदिया, बाबुलाल शाह, धनपाल बाकलीवाल, लादूलाल बाकलीवाल, अनिल मित्तल,संतोष मित्तल, राजकुमार मित्तल, विकास मित्तल, राजेश पटवा, रवि मित्तल, पारसमल फांफरिया, आयुष पटवा,अशोक मूंदड़ा, निलेश मंडोवरा, विकास मंडोवरा आदि उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन दिनेश बाकलीवाल एवं आभार नवीन जैन के द्वारा माना गया

0 Comments