Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

शासन के निर्णय अनुसार अब विक्रम क्लब पर नहीं लगेगा फटाका बाजार अनादि कल्पेश्वर मंदिर पर फटाका बाजार लगाने की बनी सहमति


दीपावली पर्व को देखते हुवे फटका दुकानों के लिए शासन द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है जिसके तहत आनलाइन लायसेंस के लिए फटाका व्यवसायियों द्वारा आवेदन कर लाइसेंस बनवाए गए हैं पटाखा बाजार के स्थान एवं इसके व्यवस्थित संचालन  के लिए शुक्रवार को आलोट अनुविभागीय अधिकारी  राजेश शुक्ला के निर्देशन में तहसील परिसर में फटाका व्यवसायियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें  उन्होंने शासन के नियमो का हवाला देकर  बताया कि नगर के बीच में स्थित विक्रम क्लब मैदान जहां वर्षो से फटाका दुकान संचालित होती थी अब वहा ये दुकानों नहीं लगाई जा सकती शासन द्वारा रामसिंह दरबार स्थित स्टेडियम में पटाखा दुकान संचालित करने की योजना बनाई जिस पर पटाखा व्यवसायियों ने अपनी असहमति जताई तथा विरोध करते हुवे बैठक से बाहर आ गए जहां फटाका व्यवसायियों द्वारा भाजपा नेता उपेंद्र सिंह यादव एवं अनिल भरावा को बुलाया गया जिसपर भाजपा नेताओं ने भी एस,डी,एम्,से मुलाकात कर रामसिंह दरबार स्थित स्टेडियम में पटाखा बाजार लगाने का विरोध किया तथा आपसी सहमति से आलोट के दशहरा मैदान, जयंत धाम कॉलोनी एवं अनादि कल्पेश्वर मंदिर पर फटाका बाजार के लिए जगह चयन करने का निर्णय हुआ जिस पर फटाका व्यवसाय के द्वारा अनादि कल्पेश्वर मंदिर पर मार्केट लगाने पर सहमति बनी ज्ञात है कि नगर में 100 से ज्यादा फटाका व्यवसाय करने वाले  लोगों ने लायसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं जिसके तहत नगर परिषद की टीम ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर नक्शा बनाकर दुकान आवंटन के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है अनादि कल्पेश्वर मंदिर जनता की आस्था का केंद्र है यहां पर पूर्व में भी कार्तिक माह में मेला लगता था अगर  पटाखा मार्केट यहां संचालित होता है तो अन्य सामान की दुकानें भी यहां लगने लगेगी जिससे यह स्थान एक बाजार के रूप में तब्दील हो जाएगा जिससे बाजार में भी यातायात प्रभावित नहीं होगा दीपावली पर्व को धेखते हुवे  बाजार में ग्राहकों का जमावड़ा बढ़ गया है कई बार बाजार में जाम जैसी स्थिति बन जाती है अतः प्रशासन को चाहिए कि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुवे बड़े वाहनों एवं बसो का नगर में प्रवेश पर रोक लगाई जावे एवं त्योहार तक बायपास रोड के माध्यम से इनका संचालन किया जावे अन्यथा आए दिन जाम की स्थिति बनी रहेगी

Post a Comment

0 Comments