Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

चंद घण्टों में उज्जैन पुलिस को मिली कामयाबी... अंधे कत्ल की ओर जा रहे मामले का किया खुलासा अवैध संबंधो के चलते गई सुरक्षाकर्मी की जान

महाकाल मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है...पुलिस ने महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र के प्रभारी निनाद काले को हिरासत में ले लिया है...बताया जा रहा है कि निनाद काले के ही गार्ड की पत्नी से अवैध संबंध थे....पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही अंधे कत्ल की ओर बढ़ रहे इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है...महाकाल पुलिस ने गार्ड की हत्या कराने के मामले में महाकाल मंदिर में तैनात कर्मचारी के साथ दोनों हत्यारों को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है...संभावना है कि आज पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है ये है मामला महाकाल मंदिर के नजदीक नृसिंह घाट की गौंड बस्ती कॉलोनी में रहने वाले दिनेश मराठा उम्र 41वर्ष की शुक्रवार रात में दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या हत्या को अंजाम दिया था...दिनेश महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी है....पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश में कई संदिग्धों से पूछताछ की पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षागार्ड की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है...सुरक्षागार्ड दिनेश को डराने के लिए दो बदमाशों को सुपारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में कार्य करने वाले एक कर्मचारी निनाद काले द्वारा देने की जानकारी सामने आई है... पुलिस ने दोनों हत्यारों के साथ ही महाकाल मंदिर के कर्मचारी काले को भी हिरासत में लिया है...सूत्रों से पता चला है कि पूर्व में मृतक की पत्नी भी महाकाल मंदिर में सुरक्षागार्ड का कार्य करती थी...इसी दौरान आरोपी काले से महिला का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था....दिनेश ने इस पर आपत्ति ली थी..

Post a Comment

0 Comments