मन्दसौर- कांग्रेस आई.टी सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ.शौकत मंसूरी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म और ट्विटर के माध्यम से मन्दसौर कलेक्टर से मांग कर इस दीपावली पर रोड किनारे जो मिट्ठी के दिये, सजावट के सामान, अन्य कई छोटे सामान की छोटी छोटी दुकानें लगाकर ग्रामीण क्षेत्र से आकर व्यापार कर दीपावली पर लोगो के घरों में रोशनी और खुशियां लाते है, ऐसे छोटे दुकानदारों से कीसी भी प्रकार का शुल्क न वसूलने, उनके बैठने की व्यवस्था और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न आये ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है। डॉ. मंसूरी ने कलेक्टर मन्दसौर से दीपावली पर छोटे दुकानदारों के लिए ये तोहफा देने की मांग की है।

0 Comments