इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी और उपाध्यक्ष दीपक कदम और प्रदीप जोशी सचिव अभिषेक मिश्रा कोषा अध्यक्ष संजय त्रिपाठी द्वारा एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई जिसमें पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेल करने वाले की अब खैर नहीं होगी इंदौर प्रेस क्लब द्वारा एक पत्र जारी किया गया जिसमें लिखा गया कुछ लोगों द्वारा खुद को पत्रकार बता कर पत्रकारिता के नाम पर कई संस्थाओं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और लोगों को डरा धमका कर ब्लैकमेल किया जा रहा है ऐसे लोग वीडियो या ऑडियो के साथ खबरें वायरल करने के नाम पर रूपी पैसों की मांग कर रहे हैं एवं अवैध वसूली जैसे अनैतिक कार्य कर पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं इनमें से कुछ लोग संगठित गिरोह की तर्ज पर भी काम कर रहे हैं इसी को देखते हुए इंदौर प्रेस क्लब द्वारा एक अच्छी पहल की जा रही है अगर कोई व्यक्ति आपको समाचार छापने या दिखाने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा या डरा धमका कर किसी भी प्रकार का दबाव बना रहा या फिर बाइट लेने के नाम पर जबरन कवरेज करता है और उसके बदले आपसे रुपयों की मांग करता है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है आप ऐसा करने वाले व्यक्ति की शिकायत इंदौर प्रेस क्लब में पदाधिकारियों को फोन पर कर सकते हैं इंदौर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष श्री दीपक कदम 9926900006, श्री प्रदीप जोशी 7879619664 इंदौर प्रेस क्लब सचिव श्री अभिषेक मिश्रा 9425059500 इंदौर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी 9425349777 इंदौर प्रेस क्लब आपकी शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेगा और पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेल करने या डराने धमकाने के खिलाफ प्रशासन और पुलिस को वैधानिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा करेगी अतः आप निर्भीक होकर ऐसी अनैतिक गतिविधि में लिप्त किसी भी व्यक्ति की शिकायत कर सकते हैं हम भरोसा दिलाते हैं कि ऐसी शिकायतों पर इंदौर प्रेस क्लब अपने स्तर पर उचित कार्रवाई करेगा ऐसी कई सारी जनहित वाली बातें इंदौर प्रेस क्लब द्वारा लिखी गई है बहुत अच्छी पहल इंदौर प्रेस क्लब की यहां पर नजर आई हैं।
चौकी कुकुरमुत्ता की तरह और गाजर घास की तरह गली गली मोहल्ले मोहल्ले में अपने आप को पत्रकार बताने वाले आम जनता को परेशान कर रहे हैं इस परेशानी को दूर करने के लिए इंदौर प्रेस क्लब द्वारा एक अच्छी पहल की गई

0 Comments