सिंगोली। सरकार भ्रष्टाचार रोकने की चाहे जितनी कवायद कर ले सबकुछ फेल ही नजर आता है। नीमच जिले आये दिन होने वाले कार्यो में गोल माल की जी ताजा मामला सिंगोली तहसील के ग्राम झांतला में नजर आ रहा है, जहाँ ग्राम के ग्रामीणों ने मिलकर (देवीलाल धाकड़) सरपंच प्रतिनिधि व सचिव, सहसचिव घोटाले करने के आरोप लगाए है, मोहनलाल मीणा ने सीटीवी को जानकारी देते हुए बताया की ग्राम झांतला के पंचायत अधिकारी अपनी मनमानी से कार्य कर रहे है, जिससे ग्रामीण को कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है मदन लाल माली ने सारे घोटाले की शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर से भी कराई और कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन भी दिया की जल्द की इस की कर्यवाई की जाएगी, मोहन मीणा ने जानकारी दी है इंदिरा कॉलिनी आरसीसी रोड पास कराया जो की अपनी मनमानी से दूसरी जगह लगादी, इंदिरा गांधी नगर निवासी कीचड़ में होकर निकल रहे है साथ में मोहनलाल मीणा का ये भी कहना है की नया पुराना बांध जिसकी पाइपलाइन टँकी तक भेजनी है जो पाइपलाइन शासन की है लेकिन ग्राम झांतला के (देवीलाल धाकड़) सरपंच ने अवैध रूप से अपने निजी खेत में डलवा राखी है, मोहनलाल मीणा ने ये भी जानकारी दी है वर्तमान में नाला बनाना है जिसका पैसा भी शासन द्वारा भेज दिया गया है लेकिन (देवीलाल धाकड़) सरपंच और सचिव की मिली भगत से नाले के पैसे निकल लिए गए है और अभी तक नाले का काम प्रारम्भ नहीं हुआ है, जब सीटीवी ने झांतला पंचायत सचिव से बात की है तो उन्होंने जानकारी दी है बारिश के कारण अभी तक कार्य नहीं शुरू किया गया है, मोहन मीणा का कहना है की बारिश तो कब की बंद हो चुकी है तो अभी तक नाले का कार्य क्यों प्रारम्भ नहीं हुआ है, झांतला के नई आबादी में सीसी रोड पास हुआ जो अभी तक नहीं बना है ग्रामीणों का कहना है की इस ने पंचायत की मिली भगत है, और मोहन मीणा ने सबसे बड़ा आरोप ये लगाया की पंचायत का सारा पैसे (देवीलाल धाकड़) सरपंच और पंचायत कर्मी अपने निजी कामो ने उपयोग कर रहे है, मनीष जैन ने सीटीवी को जानकारी दी की शासकीय माध्यमिक विधयालय झांतला को भी (देवीलाल धाकड़) सरपंच और सचिव ने मिलकर तुड़वा दिया और उसकी कई चीजों को अपने निजी कामो में उपगोय कर लिया, जब इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई तो उन्होंने बताया की अभी तक उन्होंने स्कूल को तोड़ने का आदेश नहीं दिया जबकि पहले ही स्कूल को तोड़ दिया है और अभी तक स्कूल को नहीं बनाया गया है, ये आरोप मनीष जैन ने (देवीलाल धाकड़) सरपंच और सचिव पर लगाया है, और मनीष जैन का कहना है की झांतला में खेल के मैदान के लिए लगभग 5 लाख रुपए पास हुए लेकिन अभी तक उसमे आधे पैसे भी नहीं लगाए है ये आरोप मनीष जैन ने (देवीलाल धाकड़) सरपंच के ऊपर लगाए है इनका कहना है मोहनलाल मीणा पिता लक्ष्मीनारायण मीणा, मदनलाल माली, गोपाल दमामी, रतनलाल सोलंकी निवासी झांतला का कहना है की (देवीलाल धाकड़) सरपंच प्रतिनिधि, सचिव, सहसचिव अपनी मनमानी कर रहे है और ग्राम झांतला का विकाश नहीं कर रहे है ग्राम पंचायत में आने वाले सारे पैसे अपने निजी कामो में उपयोग कर रहे है, इंदिरा कॉलिनी आरसीसी रोड़ पास कराकर अपनी मनमानी से दूसरी जगह लगादी, इंदिरा गांधी नगर निवासी कीचड़ में होकर निकल रहे है, नया पुराना बांध जो जिसकी पाइपलाइन टँकी तक लाने के लिए जो शासन के है जिसको (देवीलाल धाकड़) सरपंच ने अपने निजी खेत तक डाल दिये, नाला में वर्तमान में पैसे आ गए पर नाला नही बनाया, नई आबादी के बीच सीसी रोड पास हुआ जो नही बन रहा है, पंचायत के रूपये से अपना निजी काम करवा रहे है, मोहनलाल मीणा का कहना है की ग्राम पंचायत में प्रदीप सुथार जो की दो जगह कार्यरत है और दो जगह का वेतन लेता है लेकिन प्रदीप जी से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा की वह किसी भी जगह स्थाई रूप से कार्य नहीं कर रहे है,(देवीलाल धाकड़) सरपंच, सचिव, सहसचिव का कहना है जब इस बारे में सीटीवी ने ग्राम झांतला के (देवीलाल धाकड़) सरपंच मोहदय से बात की तो उन्होंने कहा की ये सारे आरोप झूठे है और उन्होंने ये भी कहा की पंचायत के पैसे ग्रामीणों के विकाश कार्यो में लगाए जाते है और वह किसी भी तरह का कोई घोटाला नहीं कर रहे है, सचिव का कहना है की बारिश की वजह से कुछ कार्य रुके हुए थे जिन्हे फिर से शुरू किया जायेगा इस सब भ्रष्टाचार की जानकारी मदन माली ने कलेक्टर से जनसुनवाई में बताई है और कलेक्टर ने जल्द कार्यवाई करने का आवश्वासन भी दिया है


0 Comments