Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भादवामाता जा रही पैदल चुनरी यात्रा में अज्ञात कार चालक ने यात्रियों को मारी टक्कर 5 गंभीर घायल


मनासा। दिनांक 13 अक्टूम्बर बुधवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मनासा नगर से महामाया भादवामाता के लिए विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में महिलाएं पृरुष बच्चे व बालिकाए शामिल हुई, जिसका भक्तों द्वारा जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। वही चुनरी यात्रा के माता के मंदिर पर पंहुचने से पहले ही नीमच मनासा ऱोड पर देर शाम 7 बजे के करीब गांव सावन के समीप अज्ञात कार चालक ने रोड पर चल रहे चुनर यात्रियों को टक्कर मार दी ओर मोके से फरार हो गया। जिसमें 5 लोग व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए घायलो में कुछ बच्चे भी शामिल है जिन्हें लोगो ने समय न गवाते हुए मोकास्तल से लोडिंग वाहन से मनासा अस्पताल लाए वहीं कुछ घायलों का उपचार हेतु सीधा जिला असप्ताल नीमच रेफर कर दिया। वही कुछ घायलो को मनासा शासकीय असप्ताल में उपचार हेतु लाया गया जहां घायलो का इलाज कर डॉक्टरों ने 108 की व अन्य प्रायवेट एम्बुलेस् से नीमच रेफर किया। सभी घायल यात्री मनासा के निवासी है।

Post a Comment

0 Comments