Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

लोडिंग वाहन मे स्कीम बनाकर की जा रही थी अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी आरोपी ओम प्रकाश के कब्जे वाले टाटा लोडिंग वाहन से कुल 09 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 02 क्विंटल डोडाचुरा किया जप्त


सीतामऊ पुलिस द्वारा स्कीम बनाकर परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ माफीया पर की गई कार्यवाही  थाना सीतामऊ  जिला मन्दसौर अप.क्र. –806/21 धारा 8/15 NDPS ACT लोडिंग वाहन मे स्कीम बनाकर की जा रही थी अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी • आरोपी ओम प्रकाश के कब्जे वाले टाटा लोडिंग वाहन से कुल 09 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 02 क्विंटल डोडाचुरा किया जप्त  • आरोपीयो के कब्जे वाले सफेद पंग के टाटा लोडिंग वाहन क्रमांक RJ27GC9569 भी जप्त ।पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन /  भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो आज दिनांक 24.10.21 को मुखबीर सूचना पर से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर जी के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ श्री शेरसिंह भूरीया के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि सतेन्द्र सैनी को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था घटना का संक्षिप्त विवरण - गठीत टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल सगस बाबजी मन्दिर ग्राम लसूडिया भाटी जावरा सीतामऊ आम रोड से नाकाबंदी के दौरान झांगरिया तरफ से आ रही एक सफेद रंग के टाटा लोडिंग वाहन क्रमांक RJ 27 GC 9569 का चालक आरोपी ओम प्रकाश पिता गंगाराम दर्जी उम्र 27 साल निवासी इराबो का वास ननदिया प्रभावती तहसील भोपालगढ़ जिला जौधपुर राजस्थान के कब्जे से कुल 09 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 200 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 300000 /-रुपये का जप्त किया व आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया । थाना वापसी पर आरोपीयो के विरुद्ध थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक  806/21 धारा 8/15 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।  आरोपीयो से अवेध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अन्य तस्करो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है जप्त मशरुका-    09 प्लास्टिक के कट्टे मे भरा कुल 2 क्विंटल डोडाचुरा कीमती 3,00,000 रुपये एवं एक सफेद रंग का टाटा लोडिंग वाहन क्रमांक RJ27GC9569 किमती 5 लाख रुपये नाम आरोपीगण- 1.ओम प्रकाश पिता गंगाराम दर्जी उम्र 27 साल निवासी इराबो का वास ननदिया प्रभावती तहसील भोपालगढ़ जिला जौधपुर राजस्थान 2. पुनाराम पवार निवासी 36 मील बिलाडा जिला जोधपुर सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश प्रजापति, उनि सतेन्द्र सैनी, आऱक्षक 834 अरुण शर्मा , आऱक्षक 616 पंकज शर्मा आऱक्षक 408 घनश्याम पाटीदार, आऱक्षक 758 बलराम बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments