नीमच पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करनी सिंह शक्तावत, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक को माईक्रो फायनेन्स कम्पनी नीमच के महिपालसिंह के साथ ढोलपुरा व मालखेडा के बीच तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आॅखों में मिर्ची डालकर रूपयों से भरा बैग छिनकर भागने संबंधी घटना का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 03.09.021 को फरियादी महिपालसिंह द्वारा रिपोर्ट की गई कि मैं माईक्रो फायनेन्स कम्पनी नीमच में कलेक्शन का कार्य करता हूॅ। कलेक्शन करते नीमचसिटी, ढोलपुरा, किशनपुरिया, चडौली से कलेक्शन कर कुल 51,650- रूपये एकत्रित कर अपने एक काला रंग के बैग में एक आयो मेट्रीक कम्पनी का, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड अपने बेग में रखकर वापस नीमच आते समय ढोलपुरा व मालखेडा के बीच पिछे से तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फरियादी की आॅखों में मिर्ची डालकर फरियादी का रूपयों से भरा बैग छिनकर भाग गये थें, जिस पर थाना नीमच सिटी पर अपराध क्र0 390/2021 धारा 392 भादवि का कायम कर आरोपियों की तलाश निरंतर की जा रही थी कि आज दिनांक 10.10.2021 को जरिये मुखबिर सूचना पर आरोपी 1. अभिषेक पिता भगतराम बांछडा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चडौली, 2. विपुल पिता करण जाति बांछडा 18 वर्ष नि. ग्राम चडौली, 3. अंकित पिता सूरज जाति बांछडा 18 वर्ष नि. ग्राम चडौली को ग्राम चडौली से गिरफ्तार कर लूटा गया माल मश्रुका नगदी 46,000 रूपये तथा एक काला रंग का बैग, एक बायो मेट्रीक मशीन, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को आरोपियों के कब्जें से जप्त किया गया गिरफ्तार आरोपी - 1. अभिषेक पिता भगतराम बांछडा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चडौली, 2. विपुल पिता करण जाति बांछडा 18 वर्ष नि. ग्राम चडौली, 3. अंकित पिता सूरज जाति बांछडा 18 वर्ष नि. ग्राम चडौली जप्त मश्रुका - घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, मश्रुका नगदी 46000 - रूपयें, एक काला रंग का बैग, एक बायो मेट्रीक मशीन, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही में निरी. करणीसिंह शक्तावत थाना प्रभारी नीमच सिटी, उनि भगवतसिंह, सउनि अनिल राजपुरोहित, प्र.आर. जितेन्द्रसिंह जगावत, प्रआर प्रशान्त जयन्त (सायबर सेल), आर. सुनिल शर्मा, आर. भगतराम, चालक महेन्द्रसिंह का सराहनीय योगदान रहा है।


0 Comments