Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

लोकायुक्त को देखते ही नोटों की गड्डी फेंककर भागा डिप्टी रेंजर, टीम ने किया गिरफ्तार

जबलपुर(मध्यप्रदेश विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त जबलपुर ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में छापामार कार्यवाही करते हुए वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोविंद वासनिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने का दावा किया है टीम ने बताया कि उन्हें देखते ही डिप्टी रेंजर रिश्वत में लिए गए ₹10000 फेंककर भागने लगा,लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया लोकायुक्त इंस्पेक्टर स्वप्रिल दास ने बताया कि ग्राम रमरामा जिला बालाघाट के रहने वाले राकेश बिसेन के खिलाफ कोर्ट में एक मामला चल रहा है इसी प्रकरण में राजीनामा करने के लिए वन विभाग की लालबर्रा रेंज के डिप्टी रेंजर गोविंद वासनिक ने ₹10000 रिश्वत की मांग की थी राकेश ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की।शिकायत की प्रारंभिक पड़ताल के दौरान सत्यता प्रमाणित होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रणनीति बनाई लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा की प्लानिंग के अनुसार राकेश बिसेन लुक्कूटोला ग्राम पंचायत के नरोड़ी में कोटवार के घर के सामने पहुंचा, जहां पर डिप्टी रेंजर गोविंद वासनिक पहले से खड़ा हुआ था। राकेश ने जैसे ही डिप्टी रेंजर को रिश्वत की रकम सौंपी, लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी लेकिन डिप्टी रेंजर नोटों की गड्डी फेंककर भागने लगा जिन्होंने फरार होने की कोशिश कर रहे डिप्टी रेंजर को पकड़ कर गिरफ्तार किया डिप्टी रेंजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है*

Post a Comment

0 Comments