Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

श्रमजीवी पत्रकार संघ दलोदा ब्लॉक ने किया पौधारोपण


दलौद / नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-- मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के निर्देशानुसार दलौद शासकीय महाविद्यालय परिसर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले ब्लॉक इकाई द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एसडीओपी  सौरभ कुमार, दलोदा तहसीलदार संजय मालवीय एवं दलोदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार , प्रधान विपिन जैन, भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का दलोदा कई के ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राठौर द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी  सौरभ कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक हो गया है और आपके संगठन के द्वारा जो पहल की गई यह एक अच्छा संदेश पहुंचाएगी। तहसीलदार संजय मालवीय ने कहा है कि कुछ दिनों पहले हमने कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी की त्रासदी को झेला है। इसलिए वृक्षों की बहुत बड़ी आवश्यकता हो गई है अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं आपने जो पहल की है वह सराहनीय है। आशा करते हैं कि आप आगे भी ऐसे आयोजन करते रहे।जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रतिपाल सिंह राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एक ट्रेड यूनियन है और हमेशा सामाजिक गतिविधियों में आगे रहता है पूरे जिले के हमारे सभी ब्लॉकों में ऐसी गतिविधियां हमेशा चलती रहती है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के अलावा श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अजीत जैन,  मनोहर लाल सोनी, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, राजकुमार जैन , नरेंद्र सोनी, संजय शर्मा, विनय सेठिया शुभम जैन, हारून कुरेशी,बी एल धमानीया,  राहुल टेलर,  विकास सुराणा, धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, हेमंत धनोतिया, डॉ टी आर मीणा, संतोष धनगर सहित ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।अंत में कार्यक्रम प्रभारी अजय शर्मा ने सभी का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments