सिंगोली:- एक और जहाँ शासन प्रशासन प्रदेश में पैर प्रसार रही डेंगू बिमारी के प्रति जागरूकता अभियान एवं रोकथाम के लिए फांगिग मशीन से धुंआ, बरसात के किचड़ व पानी से भरे गढ्ढो को भरने के जतन कर रही है वही दुसरी और जावद विधानसभा के सिंगोली से 13 किलोमीटर दूर गाँव अरनिया जहाँ नालिया एवं सड़क किचड़ से भरी पड़ी है जो डेंगू को खुला निमन्त्रण दे रही है साथ ही वाहन छोड़ पैदल निकलना भी गाँव वासियों के लिए मुश्किल हो रहा है अरनिया गाँव के निवासी करणी सेना तहसील अध्यक्ष प्रदीप सिंह चुण्डावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अरनिया गाँव धारड़ी पंचायत के अन्तर्गत आता है लेकिन पंचायत द्वारा वर्तमान में बिमारियों के मौसम एवं डेंगू को दृष्टि गत रखते हुए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाये गए हैं जिससे गाँव में चहुओर गंदगी पसरी हुई है जिसमें प्रमुख रूप से आबादी क्षैत्र चारभुजा नाथ मन्दिर से सहकारी स्कूल तक पूरी सड़क किचड़ से सराबोर है ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों व मन्दिर जाने वाले भक्तों सहित आम राहगीरों को इस किचड़ के साथ साथ इनमें पनपने वाले मच्छरों के डंक से मुशिबतों का सामना करना पड़ रहा वह कई ग्रामवासी बिमारियों से ग्रसित हो रहे जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है करणी सेना तहसील अध्यक्ष प्रदीप सिंह चुण्डावत द्धारा प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि व उक्त समस्या से अरनिया वासी ग्रामीणों को जल्द से जल्द निजात दिलायें नही तो ऐसा ना हो प्रशासन कि लापरवाही से डेंगू के बीमारो कि संख्या में अरनिया नये किर्तिमान स्थापित करे अत: ग्रामीणों में उपजे आक्रोश , बिमारियों के मौसम को देखते हुए तुरन्त समाधान कर राहत प्रदान करे अन्यथा ग्रामीणों को हक अधिकार के लिए आन्दोलन की राह पकडना पडेगी जिसमें तहसील करणी सेना टीम ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिला खडी़ होगी


0 Comments