Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

11 सूत्रीय मांगो का लेकर सेन समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला मांग पत्र के साथ


भोपाल /मंदसौर मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल जी महोदय के ए.डी.सी.पी. अभय जैन जी  से मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय जी के नाम 11सूत्रीय सेन समाज केश शिल्पीयों की मांग को लेकिन एक प्रतिनिधि मंडल मिला जिसमें मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाली गई "सत्याग्रह इंसाफ यात्रा" में जो सेन समाज के बंधुओ द्वारा समस्या बताई गई उनके शीघ्र निराकरण के लिए मिला मांग यह थी की (1)सेन समाज केश शिल्पीयों के परिवारों के पास रहने के लिए ग्रामीण क्षेत्र एंव शहरी क्षेत्र मे स्वयं के मकान भी नही है ,उनकौ शासकीय भूमि पर पटटे प्रदान किये जावे (2)सेन  समाज केश शिल्पीयों के सेलून व्यवसाय करने वाले के साथ  ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मे बढते मार पीट की घटनाऐं एवं जाति सूचक शब्दों से कठोर अपमान व अत्याचार  पर कठोर कानून (अनुसूचितजाति,जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गैर जमानती कानून )की श्रेणी में रखा जावे (3)सेन समाज के कुलदेव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मस्थली पर बांधवगढ में सेन जी महाराज का स्मारक का शीघ्र निर्माण करवाया जावें (4)सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए जो विधानसभा में जो अशासकीय प्रस्ताव पारित हुआ था, उसको केन्द्र की सरकार के पास सकारात्मक करके भेजा जावे,जिससे सेन समाज अनुसूचित जाति मे शामिल हो सके (5)सेन समाज के केश शिल्पीयों के लिए विशेष कुशल श्रमिक दर्जा दिया जावे(6)सेन समाज की बालिकाओं को नसॅ ट्रेनिंग में आरक्षण प्रदान किया जावे क्योकि सेन समाज की महिलाऐं अनादिकाल से प्रसव कराती रही है ,यह सेन समाज का पैतृक कार्य है (7)मध्यप्रदेश केश शिल्पी मंडल को मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी वित्त एवं विकास निगम में परिवर्तित किया जावे जिससे की सेन समाज को सही ढंग से लाभ प्राप्त हो सके (8)सेन समाज के लिए प्रत्येक जिले में सेन भवन एंव सेन समाज के छात्रवास के लिए शासन भूमि आवंटित करें एंव उनके निर्माण के लिए राशि आवंटित करें जिससे की सेन समाज के ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाऐं पढ़ाई कर सकें (9)करोना काल में सेन समाज केश शिल्पीओं के श्रमिक सेवा कार्य बंद रहे उससे उनके ऊपर कर्ज हो गया है ,उनको आर्थिक मदद के रूप में 25000/ कीआर्थिक मदद प्रदान की जावे (10) लेन समाज के केश शिल्पी जो शहरी क्षेत्रों में फुटपाथ एंव खुले आसमान के नीचे सेलून का कार्य करते है उनको भूमि और गुमठी उपलब्ध कराई जावे ,जिससे की वह सम्मान से अपना जीवन यापन कर सके (11) सेन समाज के केश शिल्पी जो सेलून का कार्य करते है उनको सरकार की और से बीमें  कराये जावे यह मागे सत्याग्रह इंसाफ यात्रा के दौरान निकाल आई थी जो यह सेन समाज के लिए सम्मान,उत्थान एंव विकास के लिए जरूरी है उपरोक्त मांग को शीघ्र शासन पूरी करने की मांग की इस प्रतिनिधि मंडल में दर्शन सेन जीतू सेन राधुराज सराठे उपस्थित थे यह जानकारी मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी तुलसीराम राठौर जी ने दि है

Post a Comment

0 Comments