मन्दसौर - श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मन्दसौर महिला कांग्रेस द्वारा श्री गोपाल कृष्ण गौशाला मन्दसौर में मनाया गया । इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाया,गौ वंश की पूजा कर उनको चारा खिलाया एवं पर्यवारण संरक्षण के लिए गौशाला में पौधा भी लगाया । यह आयोजन मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल के आह्वान पर मन्दसौर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया इस अवसर मन्दसौर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर,मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री सरोजसिंह सिसौदिया,मन्दसौर नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी रैकवार,महिला कांग्रेस नेत्री शोभा अकोलकर,प्रमीलासिंह पलासिया,पिंकी सोनी,रूपल संचेती,अनीता खोखर,कुसुम जादौन,कविता रैकवार,डॉली तोमर,राजकुमारी चन्द्रावत,सुमन रैकवार,मधुबाई,रूपी रैकवार,रजनी धाकरे,यशोदाबाई आदि उपस्थित थी ।
0 Comments