Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

शत-प्रतिशत नामांकन एवं बेसलाइन सर्वे हेतु स्कूल प्राचार्यों की दो पारी में बैठक आयोजितL

उज्जैन 20 अगस्त। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री रमा नाहटे द्वारा जानकारी दी गई कि गत दिवस जिले के 205 स्कूल प्राचार्यो की समीक्षा बैठक स्थानीय विद्यालय के सभाकक्ष में दो चरणों में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम एडीपीसी श्री गिरीश तिवारी द्वारा विमर्श पोर्टल पर किये जाने वाले समस्त ऑनलाइन कार्यो- विद्यार्थी उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, नामांकन, पुस्तक वितरण, एमआईएस आदि की समीक्षा की गई एवं कहा गया कि सभी कार्य प्रतिदिन किये जाने हैं तदुपरान्त सांख्यिकी अधिकारी संगीता श्रीवास्तव ने छात्रवृत्ति पर सभी प्राचार्यो से जानकारी ली जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्राचार्यो से कहा कि अगले 3 दिन में समग्र पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें, कोई पेंडेंसी नहीं रहे। बैठक में सहायक संचालक श्री अभय तोमर ने बेसलाइन सर्वे, विद्यालय संचालन, सेवा पुस्तिका सत्यापन आदि पर उपस्थित प्राचार्यो का मार्गदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री नाहटे द्वारा समग्र एवं विमर्श के सभी ऑनलाइन कार्यो को समय सीमा में करने के निर्देश दिये और कहा कि प्राचार्यो की प्रतिदिन की उपस्थित प्रतिदिन ऑनलाइन कार्यो के आधार पर ही ली जायेगी। सुश्री नाहटे ने सीएम राइज स्कूल, नेशनल अचीवमेंट सर्वे, शिक्षक विद्यार्थी उपस्थिति पर उपस्थित प्राचार्यो का मार्गदर्शन किया। बैठक में हाईस्कूल कड़ोदिया, गुराड़िया गुर्जर, बढ़गावा, टूटियाखेड़ी, बंजारी महिदपुर, रोहिड़ा, धबलीकम्मा, उमावि जलोदिया, रोहलखुर्द, आलोट जागिर, कन्या महिदपुर, निपानिया राजू के प्राचार्य अनुपस्थित रहे। इन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये क्रमांक 2558 अनिकेत/जोशी

Post a Comment

0 Comments