Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

रतनगढ मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल जी की पुण्यतिथि मनाई वरिष्ठ नेताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व व कार्यशैली पर प्रकाश डाला


रतनगढ़ राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन व भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा के नेतृत्व में रतनगढ़ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं.स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तृतिय पुण्यतिथि 16 अगस्त को भाजपा रतनगढ डिकैन मंडल द्वारा मनाई गई।इस अवसर पर स्थानीय डाक बंगला परिसर में भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्व.श्री अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पं.स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, मंडल सह प्रभारी श्रवण पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, वरिष्ठ, मीसाबंदी नंदराम दास बैरागी,भाजपा मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा,नंदलाल भांबी, कचरुमल गुर्जर, धीरज व्यास,शिवनंदन छिपा, शंकरलाल वर्मा, सुरेश साहू सहित कई वक्ताओं के द्वारा उनके व्यक्तित्व, सह्रदयता, वाकपटुता, कार्यशैली एवं जीवन पर प्रकाश डाला गया।अटल जी द्वारा शुरु की गई स्वर्ण चतुर्भुज योजना, ग्रामीण सडक योजना, नदी जोडो योजना, विदेश निती, परमाणु परिक्षण, विपक्षियों मे उनकी छबि व प्रभाव के बारे मे संस्मरण सुनाए गए।
*यह भी थे उपस्थित*- इस अवसर पर केशव प्रसाद चारण, कंवरलाल मीणा, माधवदास बैरागी, विमल व्यास, छितरमल गुर्जर, मनीष गोयल, करणसिंह राजपूत, प्रहलाद आगार, शोकिन सोनी, रामपाल सोलंकी, गोपाल गुर्जर, छगनलाल भील, अशोक मेघवंशी, बंशीलाल मारू भाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।समस्त कार्यक्रम का संचालन शिवनंदन छिपा एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री नंदलाल बंजारा के द्वारा माना गया।

Post a Comment

0 Comments