Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना नीमच कैंट को मिली सफलता पंचर अवस्था में मिले ट्रैक्टर में 6 कट्टों में मिला 60 किलो डोडाचूरा, ट्रैक्टर के साथ डोडाचूरा जप्त


नीमच। श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रही कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस. कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल के निर्देशन में थाना नीमच केंट के थाना प्रभारी अजय सारवान के नेतृत्व में आज दिनांक 16.08 2021 को थाना नीमच केन्ट के सउनि कैलाश सोलकी को सूचना प्राप्त हुई, कि चंगेरा निर्माणाधीन नई मण्डी के पास एक संदिग्ध ट्रेक्टर जो पंचर अवस्था में खड़ा है। सुचना तस्दिक तथा कार्यवाही हेतु सउनि चंगेरा निर्माणाधीन नई मण्डी के पास पहुंचा जहाँ नई मण्डी के गेट के पास खेत कुआ जाने के आम रास्ते पर एक ट्रेक्टर मेसी लाल रंग का दिखा ट्रैक्टर पर किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित होना नहीं पाये गये तथा ट्रेक्टरा के कंडक्टर साईट के पिछे के बड़े टायर में हवा नहीं होकर टायर डिस्क से थोड़ा अलग होकर उसमें से काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा दिखाई दे रहा था जिसमें डोडाचुरा जैसा पदार्थ भरा हुआ दिखाई दे रहा था। जिस पर सउनि द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के आज्ञापक नियमो का पालन करते हुए। ट्रेक्टर की विधिवत तलाशी लेते ट्रेक्टर के पिछे के दोनो बढे टायरो मे 06 कट्टो में 60 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी के लिये छुपा कर रखना पाया गया जिसे सउनि कैलाश सोलंकी द्वारा जप्त कर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना नीमचकेंट पर अपराध धारा-8/15, एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान लिया गया उक्त कार्यवाही में सउनि कैलाश सोलकी, आर. राजेश भाटी, आर. राजमल पाटिदार,आर राजेश धाकड आदी की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments