देवास से बीजेपी विधायक गायत्री राजे का बेटा विक्रम सिंह पॉवर गाड़ियों के काफिले के साथ महाकाल लोक के अनधिकृत परिसर में घुसा, मौके पर मौजूद एसपी और कलेक्टर ने गाडी चालकों को बहस के बाद काफिले की चार गाड़ियों को थाने पंहुचा कर जब्त करवाया शुक्रवार को नागपंचमी पर्व पर लाखो की संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच रहे है। ऐसे में कई मार्गो को एकांकी और कई मार्गो पर गाड़ियों को प्रवेश निषेध भी किया हुआ है। दोपहर करीब 3:30 बजे देवास विधायक गायत्री राजे का पुत्र विक्रम सिंह पंवार गाड़ियों के काफिले के साथ नीलकंठ द्वार से महाकाल लोक में घुसा। यहाँ से महाकाल लोक के कंट्रोल रूम के पास वीआईपी गाड़ियों को रोका जाता है और यही से वीआईपी पैदल या ई कार्ट से मंदिर तक जाते है। लेकिन विक्रम राजे की गाड़िया कंट्रोल रूम से होते हुए महाकाल लोक की और आगे बढ़ गई। इस दौरान मानसरोवर तक पहुंच गई। इस दौरान वहां खड़े सुरक्षाकर्मियो में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगो ने दौड़कर गाड़ियों को रुकवाया कंट्रोल रूम के यहाँ खड़े होकर व्यवस्थाओ का जायजा ले रहे कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा के सामने गाड़ियों का काफिला जब महाकाल लोक तक पहुंच गया तब एसपी कलेक्टर दौड़ लगाकर गाडी तक पहुंचे और गाडी के ड्राइवर पर जमकर बरसे। कलेक्टर ने तो गाडी की चाबी निकालने की भी कोशिश इस दौरान गाडी के ड्राइवर की एसपी और कलेक्टर ने क्लास लगा दी। हालांकि इस दौरान विक्रम राजे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चूका था उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि गाड़ियों के काफिले ने अनधिकृत प्रवेश किया है सभी को जब्त कर थाने पहुंचाया। सभी पर चलानी कार्रवाई होगी कांग्रेस विधायक महेश परमार ने घटना को लेकर कहा कि भक्त आठ आठ घंटे लाइन में लगकर दर्शन कर रहे है और बीजेपी विधायक के बेटे गाड़ियों को महाकाल मंदिर के अंदर तक ला रहे है। हालांकि कलेक्टर और एसपी ने एक्शन लेते हुए गाड़ियों को रोक दिया। लेकिन भगवान के मंदिर में इस तरह की घटना से छवि खराब होती है। ये गलत है में इसकी निंदा करता हु।


0 Comments