Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मौसम विभाग ने आज रतलाम, मंदसौर, नीमच और गुना जिलों में अति भारी बारिश के आसार जताए हैं. प्रदेश के इन 4 जिलों में अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा रविवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जिले हो रही बारिश से सभी छोटे-बड़े नदी नाले पानी से लबालब भर गए हैं। वहीं, उमस से भी राहत मिल गई है। रविवार को भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है मध्यप्रदेश में एक्टिव दो बड़े सिस्टम रविवार को भी खूब बारिश कराएंगे। जिले में शनिवार देर रात से बारिश हो रही है। आज इंदौर समेत 31 जिलों में भी बारिश के आसार हैं। इनमें से रतलाम, मंदसौर, नीमच और गुना के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अच्छी बारिश से प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। 10 बड़े बांध फुल हो चुके हैं। हालांकि नीमच जिले के डेम तालाबों को भरने के लिए अब भी पानी की दरकार है।एमपी में इस मानसून सीजन की 58% यानी 21.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह 2.6 इंच ज्यादा है। मानसून 21 जून को एंटर हुआ था। मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। मानसून ट्रफ भी एक्टिव है। आज भी दोनों की सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। सोमवार से एक्टिविटी थोड़ी कमजोर पड़ेगी बारिश अपडेट जिले में चालू वर्षा काल में अब तक 514.3 मिली मीटर से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 498.0 मि.मी. वर्षा हुई थी। आज भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैतापमान अपडेट शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Post a Comment

0 Comments