Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पुलिस थाना परदेशीपुरा इंदौर द्वारा की जा रही सघन चेंकिंग की कार्यवाही में, 02 शातिर वाहन चोर धराएं दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए गई कुल 05 दोपहिया वाहन किए जप्त

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु सघन चैकिंग व सतत पेट्रोलिंग के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन - 2 श्री अभिनव विश्वकर्मा द्वारा शहर में  वाहन चोरी, मोबाइल / पर्स स्नेचिंग आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अमरेन्द्रसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपूरा श्री नरेन्द्र रावत को थाना क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरीक्षक पंकज द्ववेदी द्वारा टीमें गठित कर कार्यवाही के लिए लगाया गया और क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी।  इसी दौरान दिनांक 04/08/2024 को एमआर 04 रोड ब्रिज के नीचे परदेशीपुरा इन्दौर में थाने की टीम द्वारा सघनता से वाहन चैकिंग की जा रही थी, तभी दो संदिग्ध मोटरसायकल व स्कूटर चालक को रोककर वाहन के दस्तावेज पूछने पर दस्तावेज होने से इंकार किया गया। हिकमत अमली से पूछताछ पर दोनों संदिग्धों द्वारा कबूल किया कि जो वाहन लिये घुम रहे हैं वे वाहन कुछ ही दिन पहले विजयनगर व पलासिया क्षेत्र से चोरी किये थे। दोनों आरोपी 1.आशीष  गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी चाचोडा जिला गुना हाल निवासी महालक्ष्मीनगर इन्दौर व 2. राहूल  माली उम्र 20 वर्ष निवासी चाचोडा जिला गुना हाल निवासी महालक्ष्मीनगर इन्दौर को मौके पर हिरासत में लेकर विस्तृत पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों द्वारा स्वीकार किया कि उक्त दो वाहन के अलावा और भी तीन वाहन चुराये हुये हैं जो डाक्टर कालोनी इन्दौर में रखे हैं आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 05 दोपहिया वाहन (चार मोटरसायकल व एक स्कूटर) जोकि (1) रतलाम से पल्सर क्रमांक MP 43 DU 9058, 
(2) पीथमपूर से हीरो स्पलेण्डर क्रमांक UP 94 AC 9155,
 (3) हीरानगर इन्दौर से टीवीएस अपाचे क्रमांक MP 09 VS 4322, (4) विजयनगर से हीरो पेशन प्रो क्रमांक MP 09 QU 1252 व
 (5) पलासिया से एक्टीवा क्रमांक MP 09 UY 2667 जप्त किये गए है, जो दोनों ने चोरी कर बेचने की फिराक में रखे हुये थे आरोपियों के विरूद्ध थाना परदेशीपूरा पर इस्तगासा / प्रकरण धारा 35 (15), 106 BNSS 2023 व 303(2) BNS 2023 पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है जाँच की जा रही है आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी वाहन की जानकारी मिलने की संभावना है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपूरा निरीक्षक पंकज द्ववेदी, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक 3326 देवेन्द्रसिंह यादव, प्रधान आरक्षक 919 आशीष कुशवाह, प्रधान आरक्षक 1210 रोशन यादव, आरक्षक 212 गौरव शर्मा, आरक्षक 474 जेवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 1694 दिनेश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments