Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

अन्तर्राज्यीय अफीम डोडा चुरा तस्कर गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक तस्करी के मामलों में लिप्त

निम्बाहेड़ा 04 जुलाई। दो माह पूर्व सदर थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान डोडाचूरा की जब्ती के मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक तस्करी के मामलों में लिप्त पाया गया है जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी* ने बताया कि 11 मई को सदर थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान उपनिरीक्षक उदयलाल के नेतृत्व में एक स्वीफट डिजायर कार से 89 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया था, जिसमे चालक मोके से फरार हो गया था। मामले में जांच कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के जिम्मे की गई एएसपी चित्तौडगढ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरज कुमार मय जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिह, कानि. हेमन्त व विजय सिह की टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा मामले में नामजद आरोपी अन्तर्राज्य अफीम डोडा चुरा तस्कर लसडावन थाना सदर निम्बाहेडा निवासी सुनील वैद पुत्र शिवलाल वैद पायक की तलाश की गई। टीम को सुचना मिली कि वांछित आरोपी सुनील वैद हाईकोर्ट जोधपुर मे अपने वकील से राय प्राप्त करने जोधपुर आयेगा। जिस पर एएसआई सुरज कुमार व पुलिस जाप्ता द्वारा जोधपुर हाईकोर्ट के बाहर फ्लाई ओवर हाईवे रोड के नीचे से आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। जिससे मामले में अवैध अफीम डोडा चुरा के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील वैद के खिलाफ पुर्व मे भी फतेहाबाद रेवाडी, हिसार, सहीत हरियाणा के आधा दर्जन से अधिक जिलो मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हो न्यायालय में विचाराधीन है।

Post a Comment

0 Comments