Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुसार मल्हारगढ़ तहसील मे गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त करने का चल रहा अभियान तलाव पिपलिया मे अतिक्रमणकारियों पर निरी गाज 76 बीघा(19 हैक्टर जमीन कीमत 2 करोड़ के लगभग की गोचर की भूमि को मुक्त कराया जा रहा राजस्व दल द्वारा

मंदसौर जिलाधीश दिलीप कुमार यादव के निर्देशन और एसडीएम मल्हारगढ़ राहुल चौहान के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ तहसील मे गोचर की भूमि अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चल रहा है गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत टकरावद व पीर गुराडिया मे गोचर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चूका है  व आज शनिवार को तहसीलदार मल्हारगढ़ ब्रजेश मालवीय द्वारा ग्राम तलाव पिपलिया की गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु  राजस्व निरीक्षक राजेश खरे को दल प्रभारी बनाकर राजस्व अमले का गठन किया। जिसके द्वारा आज दिनांक 6 जुलाई 2024 को ग्राम तलाव पिपलिया तहसील मल्हारगढ़ स्थित 76 बीघा गौशाला और चरनोई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाकर चारो और खाई लगवाई जा रही उपरोक्तानुसार अतिक्रमण मुक्त की गई शासकीय गौचर की भूमि की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। उपरोक्त गठित दल में राजस्व निरीक्षक राजेश खरे,हल्का पटवारी शिवप्रताप तोमर, पटवारी सूरज भंडारी, प्रमोद सिंह तोमर स्वप्निल तिवारी,रविंद्र शर्मा,आदि व नारायणगढ़ व बूढा चौकी पुलिस एवं राजस्व अमले व कोटवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा सालो से था तलाव पिपलिया मे चरनोई भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओ का अतिक्रमण जिसको मल्हारगढ़ तहसील की राजस्व टीम ने हटाया जा रहा

Post a Comment

0 Comments