Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर नव जाग्रति राजपूत युवा सेवा संस्थान श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना ने किया वृक्षारोपण

सिंगोली/नीमच:- आज नव जाग्रति राजपूत युवा सेवा संस्थान नीमच, मंदसौर एवं श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना द्वारा  आज वीर शिरोमणि हिंदुओं सूरज   महाराणा प्रताप जी की जयंती नीलकंठ महादेव मंदिर बोरखेड़ी पर मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम सभी सरदारों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्थान के अध्यक्ष रोहित सिंह जी ने बताया कि महाराणा प्रताप जी की वीरता अदम्य साहस और शौर्य पराक्रम से आज उनको युगों युगों तक याद किया जाता है। उन्होंने अपना जीवन हमेशा वीरता ओर स्वाभिमान से अपनी हर लड़ाई लड़ी ओर उन्होंने जंगल मे रहकर घास पूस की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन मुगलों की गुलामी करना मंजूर नही किया और उन्होंने चित्तौड़ की आन बान शान के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उनका ये बलिदान हमेशा हमेशा याद किया जाएगा।इस अवसर पर संस्थान द्वारा आज बढ़ते तापमान और लगातार पेड़ो की कमी और प्रकति की अनुकूलता बनी रहे इस हेतु संस्थान द्वारा 251पेड़ पौधों का वृक्षारोपण एवं निःशुल्क  वितरण किया गये। जिसमे उपस्थित  रोहित सिंह गहलोत भाटखेड़ी, प्रभु सिंह चौहान आमलिखेडा,पुरन सिंह राठोड़ पालसोडा, मनोहर सिंह शक्तावत जमुनिया रावजी, दौलत सिंह पंवार बसेड़ी भाटी, दिपक सिंह राठोड़ पिपलिया रावजी, मोहित सिंह राठोड़ पिपलिया  रावजी,मंगल सिंह देवडा भाटखेड़ी, कन्हैया सिंह गहलोत भाटखेड़ी, राजविर सिंह गहलोत भाटखेड़ी विशेष सहयोग लाल सिंह झाला नीमच, नरेन्द्र सिंह  राठोड़  चल्दु ,अर्जुन सिंह  चूण्डावत सोमिया ,दिपक सिंह  राठोड़ पिपलिया रावजी ,प्रेम सिंह शक्तावत  नीमच , विक्रम सिंह  देवडा  बांगरेड ,देवेंद्र सिंह  शक्तावत नीमच , नाहर सिंह  कानावत सरवानिया महाराज भारत सिंह  देवडा भाटखेड़ी , किशन सिंह  चौहान रतनगढ जगजीत सिंह चंद्रावत रतलाम ,दौलत सिंह  शक्तावत दारू अर्जुन सिंह  पंवार नारायणगढ , गणपत सिंह  तंवर नीमच ,मदन सिंह  शक्तावत घटावदा ,श्याम सिंह  कछावा बावल,अर्जुन सिंह  गहलोत  इंदौर ,दशरथ सिंह शक्तावत घटावदा ,मोहन सिंह तंवर  पिपलिया रावजी , महेंद्र सिंह  सांखला पिपलिया रावजी सभी का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग रहा

Post a Comment

0 Comments