चीताखेड़ा -19 जून। पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे तीन दिवसीय स्कूल चले हम अभियान के तहत चीता खेड़ा संकूल केंद्र के तहत माध्यमिक विद्यालय शाला परिसर में बुधवार को प्रवेशोत्सव जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरु प्रसाद, डीपीसी सुश्री किरण आंजना, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री योगेश कंडारा, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल व माल्यार्पण कर शाला में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने कक्षा पांचवी की विद्यार्थी पार्वती प्रजापत, चमन शिजरा एवं आठवीं आंचल शर्मा, शिवम जैन के बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर आने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। तथा कक्षा पहली एवं छठी में नव प्रवेशी छात्राओं को पुष्प हार पहनकर तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें पाठ्यपुस्तके वितरित की। इस अवसर पर स्कूल चले हम शिक्षा की महत्ता बताते हुए संदेश गीत की शानदार प्रस्तुति स्कूली बालिकाओं द्वारा दी गई। मंच पर अभिभावक रुकसार बेगम द्वारा शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस सत्र से पूर्व प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी ) का संचालन भी किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उद्बोधन देते हुए कहा कि स्कूली बच्चे टीवी और मोबाइल में समय फिजूल नहीं गंवाए और रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथ भी अवश्य पढ़ें और इसी के साथ पढ़ाई की ओर ध्यान दें। अभिभावकों को कहा कि शिक्षकों के संपर्क में रहे और मध्यान भोजन भी समय पर चेक करते रहे। सभी विद्यार्थी स्कूलों में नियमित रूप से आए और पढ़ाई की ओर विशेष कर ध्यान दें। जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए उचित फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है सभी बच्चे फर्नीचर पर बैठकर अच्छी तरह से अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही बच्चों के लिए इस वर्ष एल ई डी tv व प्रोजेक्टर द्वारा अध्यापन कराया जायेगा। इस मौके पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को जिलाधीश श्री दिनेश जैन ने बालिकाओं को दुलार करते हुए पेंसिल, रबर, शार्पनर,कंपास बाक्स, स्टीकर उपहार स्वरूप भेंट करके आशीर्वाद देकर कहा कि अच्छी तरह से पढ़ाई करके गुरुजन, माता-पिता गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर गौरवान्वित करें। कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सी. ई.ओ. व डी पी सी मेन ने विद्यार्थियों के साथ टाटपट्टी पर बैठकर मध्यान भोजन भी किया । मौके पर संकुल प्राचार्य विकास कुमार सालवी, बी.एस. सी. तुलसीराम गेहलोत, जन शिक्षक प्रहलाद टेलर और कमलेश शर्मा, पटवारी नरेन्द्र योगी,सरपंच श्रीमती मंजू -मनसुख जैन , प्रधानाध्यापिका निर्मला नागरिया, पी. टी. ए. अध्यक्ष पारसमल आर्य माध्यमिक शिक्षक विनोद माली, राकेश दमामी, जसपाल काठा, ट्विंकल सोनी, रेहाना अली, श्रीमती संगीता आर्य, पंचायत सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा एवं अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित थे।


0 Comments