Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच सिंगोली रोड के दोनों साइडों पर कहीं अतिक्रमण माफियाओं का कब्जा , तो कही कटीली झाड़ियों का अंबार, जगह-जगह रोड पर जानलेवा गड्ढे बन रहे हैं दुर्घटनाओं के कारण, जिले से लेकर डीएम उज्जैन अधिकारी मूकदर्शक आए दिन दुर्घटनाओं में हो रही है मौते कब चेतेगा प्रशासन एक सवालिया निशान

नीमच सिंगोली  रोड के दोनों साइडों पर कहीं अतिक्रमण माफियाओं का कब्जा , तो कही कटीली झाड़ियों का अंबार, जगह-जगह रोड पर जानलेवा गड्ढे बन रहे हैं दुर्घटनाओं के कारण, जिले  से लेकर डीएम उज्जैन अधिकारी मूकदर्शक आए दिन दुर्घटनाओं में हो रही है मौते कब चेतेगा प्रशासन एक सवालिया निशान एमपी आरडीसी नीमच सिंगोली रोड की जर्जर अवस्था दुर्घटनाओं का कारण बन रही है मालखेड़ा सरवानिया गणेशपूरा मोरवन दडोली डीकेन रतनगढ़ उमर ताल आदि अंचल से सड़क मार्ग गुजर रहा है उक्त सड़क मार्ग के दोनों साइड कटीली झाड़ियां के अंबार एवं अतिक्रमण माफिया के कब्जे के कारण वाहन वालों को साइड लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साइड लेने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है उक्त रोड एम पी आर डी सी विभाग के संबंधित अधिकारी इन परेशानियों से अंजान बने हुए हैं रोड पर जानलेवा गड्ढे पड़े हुए हैं ना ही तो उनमें पैच वर्क किया जा रहा है, न जाने कितनी दुर्घटनाओं के बाद एम पी आर डी सी विभाग चेतेगा यह एक सवालिया निशान है??? जबकि विभाग को चाहिए कि मानसून सत्र से पहले रोड के दोनों साइडों से कटीली झाड़ियां पत्थर अतिक्रमण से मुक्त कर साफ सफाई की जानी चाहिए लेकिन इसकी जहमत उठाएं कौन सालाना मेंटेनेंस की राशि का आखिर कहां होता है उपयोग यह एक अनसुलझी पहेली है जब इस बारे में जिला अधिकारी राहुल बर्डे से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने पर्याप्त स्टाफ नहीं होने की जानकारी दी उज्जैन डीएम सुरेश मनवाणी से जानकारी चाहि गई तो उन्होंने कहा आप लिखित में शिकायत दे दीजिए इस प्रकार जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया इनका कहना- उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार जो सालाना मेंटेनेंस का कार्य होता है शीघ्र ही चालू करेंगे अगर रोड के दोनों साइड किसी द्वारा पत्थर डालकर अतिक्रमण किया हुआ है तो मेरे उच्च अधिकारियों के निर्देश से ही कार्रवाई हो पाएगी एमपी आरडीसी जिला अधिकारी राहुल बर्डे इनका कहना लिखित में शिकायत भेजिए क्या समस्या है एम पी आर डी सी  DM सुरेश मनवानी उज्जैन

Post a Comment

0 Comments