नीमच मनासा मार्ग पर सिटी थाने के सामने गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दारू खेड़ा निवासी राधेश्याम पाटीदार पिता रतनलाल पाटीदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई फ़िलहाल सिटी पुलीस मौके पर पहुंची नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नीमच मनासा मार्ग पर सिटी थाने के सामने गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं उनका पौता घायल हुआ है मिली जानकारी अनुसार सिटी थाने के सामने एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिसमें दारू खेड़ा निवासी राधेश्याम पाटीदार पिता रतनलाल पाटीदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं उनका पोता जयप्रकाश पिता शिवनारायण को छोटे लिए जिसे चिकित्सालय ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम पाटीदार दारू खेड़ा से अपने पोते के साथ जावी किसी मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान वह सिटी थाने के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा इतना दर्दनाक था की राधेश्याम ट्रक के नीचे आने के बाद भी कई दूरी तक घसीटते चले गए। और उनका मुंह पूरी तरह से शतविक्षत हो गया है। फ़िलहाल सिटी पुलीस मौके पर पहुंची है


0 Comments