Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जावरा में धार्मिक स्थल पर मिला गोवंश का अंग, हिंदू संगठनों ने हाईवे पर ट्रक में लगाई आग, फिर चला प्रशासन का बुलडोजर

जावरा में जगनाथ मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद करवा दिया। इसके बाद हाईवे पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसमें आग लगा दी। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रशासन और पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई भी की।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर चक्काजाम कर दिया। रतलाम के पुलिस अधिकारी व विधायक राजेन्द्र पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। इसको लेकर लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है तथा जावरा नगर बंद कराने का निर्णय लेकर जो दुकानें खुली थीं उन्हें बंद करा दिया

Post a Comment

0 Comments