Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

आतंकी हमले को लेकर हिंदू संगठन का प्रदर्शन:कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आतंकियों पर कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं मातृ शक्ति द्वारा बुधवार को जम्मू कश्मीर के कटरा में हुए हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय 9 जून को श्र‌द्धालुओं की बस पर आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया। जिसमें 10 निर्दोष तीर्थ यात्री मारे गए, संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है। इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है ज्ञापन में बताया गया कि जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है,इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसी कृत्य करके आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निंदा करते हुए मांग करता है की इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को संरक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह करें। इससे पूर्व गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई व आतंकवाद का पुतला फूंका गया। तत्पश्चात जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन देने वालों में जिला मातृ शक्ति संयोजिका सुनीता कुंवर ,पुरजंय सिंह विहिप नगर मंत्री वीरेंद्र सिंह बजरंग दल नगर सह संयोजक रोहित ग्वाला बंटी टॉक आदि नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments