Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

*पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने की कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से चर्चा कुमावत समाज के श्री रामप्रसाद जाजपुरा की मृत्यु के मामले में जांच कराने की कही बात

मंदसौर। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वह मंदसौर से बाहर प्रवास पर हैं। उनके पास कुमावत समाज के गणमान्यजन के फोन आए हैं। नरसिंहपुर निवासी श्री राम प्रसाद जाजपुरा की दु:खद मृत्यु पर आपने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसके बाद उपस्थित परिस्थितियों को लेकर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव से चर्चा की है।श्री सिसोदिया ने बताया कि मरीज को इंदौर रेफर किया गया था, उसका निधन इंदौर में हुआ है। किंतु परिजनों एवं समाजजन का आरोप है कि मंदसौर के श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मरीज की मृत्यु हुई है। इसको लेकर उन्होंने कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव से चर्चा की है और चिकित्सकों का दल गठित कर किन परिस्थितियों में मृत्यु हुई, इस हेतु जांच दल गठित करने की बात कही है कलेक्टर श्री यादव ने पूर्व विधायक श्री सिसोदिया को आश्वस्त किया है कि वह जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments