निम्बाहेड़ा 08 अक्टूबर। कोतवाली थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में दो लोगों के बीच मारपीट होने से एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय की एमरजेंसी में उपचार हेतु लाया गया जहां ड्यूटी डॉ. आलोक सोनी एवं नर्सिंगकर्मी सुशील ने घायल का उपचार कर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार करीब 9 बजे की है परिजनों ने बताया की घायल युवक विक्रम सिंह पिता मांगू सिंह 37 वर्ष निवासी घटेरा अपने घर से खेत पर सोयाबीन निकालने जा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने राजू पिता शंकर सिंह निवासी खेरिया मगरी पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक कोई प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


0 Comments