Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर पुलिस द्वारा देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस जिला पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित किया जाकर पुष्पांजलि समर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

मंदसौर आज दिनांक 21.10.23 को कर्तव्य के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की स्मृति में जिला पुलिस लाइन मन्दसौर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि समर्पित की जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अजित सिंह, कलेक्टर जिला मंदसौर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया,  मुख्य कार्यपालिक अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री हेमलता कुरील समेत जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवम जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवम प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक डॉ कृष्ण प्रताप सिंह तोमर एवम अंत में आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी ने माना। कार्यक्रम में सेंट थॉमस स्कूल का बैंड भी उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments