निंबाहेड़ा/ 7 अक्टूबर 2023 को एल. के. सिंघानिया पब्लिक स्कूल के सभागार में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर. बी. एम. त्रिपाठी (प्रेसिडेंट ऑपरेशन और यूनिट हेड जे.के. सीमेंट वर्क्स निम्बाहेडा, मांगरोल) विशिष्ट अतिथि अजय गर्ग (सेक्रेटरी ऑफ़ एजुकेशन सोसाइटी) और भीमाशंकर राव (प्रिंसिपल ऑफ़ SPEMS, मुद्धापुर कर्नाटक ) थे। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निधि शर्मा और उपप्राचार्य एच. एम. प्रधान द्वारा किया गया एवं अतिथियों द्वारा रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। अतिथियों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और गणेश वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर कक्षा III से लेकर XI के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर 170 मॉडल प्रस्तुत किए और कला के क्षेत्र में भी अति सुंदर वस्तुएँ एवं 350 चित्र बनाए साइंस के साथ साथ कंप्यूटर साइंस, रोबोटिक्स, सोशल साइंस के मॉडल बनाकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन दिया। चंद्र-यान -3, मानव शरीर से संबंधित, सौर मंडल से संबंधित, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी मॉडल, कंप्यूटर साइंस में एस्ट्रोलॉजी, स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम, वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी कंडक्शन हड़प्पा सभ्यता और संस्कृति आदि इस प्रदर्शनी के आकर्षण के केंद्र रहे। विज्ञान के साथ-साथ कला प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बनाई गई क्राफ्ट की वस्तुएँ, हस्त निर्मित सजावटी सामान और पेंटिंग दर्शकों के लिए बहुत लुभावनी थी। इसी के साथ बच्चों द्वारा बहुत सुंदर आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी गई। बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तक मेला लगाया गया एवं स्पोर्टस की स्टॉल लगाई गई।अतिथियों द्वारा विज्ञान और कला प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह प्रदर्शनी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निधि शर्मा एवं विज्ञान और कला विभाग के अध्यापकों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफल और संपन्न हुई।


0 Comments