भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक, गृह मंत्री अमित शाह बैठक में रहे मौजूद, राजस्थान में प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर बैठक में हुआ मंथन, करीब 5 घंटे तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, वसुंधरा राजे, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया सहित प्रदेश भाजपा के नेता रहे मौजूद, अब भाजपा सीईसी की बैठक में लगेगी प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर, भाजपा की दूसरी सूची काफी बड़ी आने की संभावना ! भाजपा के सूत्रों का कहना है कि भाजपा में प्रथम सूची के बाद हुई बगावत को देखते हुए भाजपा सीईसी सूची पर अंतिम मुहूर्त लगाकर कांग्रेस की पहली सूची जारी के होने के बाद कर सकती है अपनी दूसरी सूची जारी ! सूत्रों का कहना है कि भाजपा की सूची यदि पहले जारी होती है और कांग्रेस कुछ बागीयों को बन सकती है अपना उम्मीदवार इसी के चलते भाजपा की सूची हो सकती है देर से जारी! वही दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी 15, GRG कांग्रेस वॉर रूम में हो रही बैठक, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन गौरव गोगोई की अध्यक्षता में हो रही बैठक, बैठक में सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, काजी निजामुद्दीन, डॉ. सीपी जोशी, अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर हो रही चर्चा, जिन सीटों पर 2 या 3 नाम शामिल, उन सीटों को लेकर हो रहा मंथन, विभिन्न सर्वे रिपोर्ट्स और फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर हो रहा मंथन ! सूत्रों के अनुसार आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नेता रख रहे खुलकर अपनी बात, कल सुबह होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, कल सीईसी की बैठक के बाद लगभग 100 से 110 प्रत्याशियों के नामों पर लग सकती मुहर और संभवत कांग्रेस 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे के बाद शाम को जारी कर सकती है अपनी पहली सूची


0 Comments