निंबाहेडा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद संजय सिंह को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने की विरोध में आप कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन निंबाहेड़ा तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया की आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सफलतापूर्वक सरकार चल रही है जिससे बौखलाई भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा रोज कभी एल.जी. के रास्ते तो कभी *सरकारी एजेंसी ईडी का दुरुपयोगकरते हुए आप सरकार के ईमानदार और देशभक्त नेताओं को निशाना बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि पूर्व में कई ऐम.एल.ए. पर जूठे मुकदमे दर्ज किए गए जिसे सुनवाई के बाद कोर्ट ने झूठा पाते हुए उन्हें बरी किया गया जो की सबके सामने है। आप पार्टी के नगर अध्यक्ष फिरोज खान मेव ने बताया कि भारतीय संसद में लोगों की सबसे मजबूत आवाज संजय सिंह को जिस तरीके से बिना कोई ठोस सबूत, बिना कोई ठोस कारण गिरफ्तार किया गया है उसका आम आदमी पार्टी निंबाहेड़ा कड़ा विरोध करती है। आम आदमी पार्टी द्वारा ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान की रक्षा करने के लिए पदस्थापित लिए गए हैं। इसलिए वे संविधान की और से प्रदत्त अपने अधिकार से लोकतंत्र में मजबूत विरोध के लिए प्रयासरत उन नेताओं की रक्षा करे करें। जो किसी प्रकार की तानाशाही के विरोध में आवाज उठाकर जनता को जाग्रत करने का प्रयास कर रहें हैं। साथ ही केंद्र सरकार की और से जिन सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधी नेताओं पर दबावबनाया जा रहा है उनको एक निश्चित समय अवधि में सबूत पेश करने को बाध्य किया जाए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नगर अध्यक्ष फिरोज खान मेंव, उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश भट्ट, उस्मान अली खान, महासचिव प्रकाश साहू, एडवोकेट समद अन्सार, प्रहलाद साहू, वरिष्ठ नेता नंदलाल शर्मा नगर, एस सी मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर लाल जटिया, शाकिर खान,नगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुस्तकीम खान, उमेश कुमावत, चांदमल शर्मा, अहमद हुसैन, करीम खान आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 Comments