निम्बाहेड़ा। राजस्थान भाजपा की ओर से आगामी विधानसभा आम चुनाव में निम्बाहेड़ा-छोटीसदड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नाम की घोषण के साथ से उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।रविवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर छोटीसादड़ी नगर मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र माली, प्रतापगढ़ जिले परिषद सदस्य दलपत कुमार मीणा, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, उपप्रधान जगदीश चंद्र आंजना, कारूलाल आंजना, मण्डल महामंत्री वरदीचंद धाकड़ के साथ बड़ी संख्या में चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन, निम्बाहेड़ा, छोटीसादड़ी सहित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कृपलानी को बधाई देने पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृपलानी का माल्यार्पण एवं उपरना ओढ़ाकर अभिनन्द कर जीत की अग्रीम बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया इस अवसर पर कृपलानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर कांग्रेस द्वारा जारी की गई पहली सूची पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहली सूची में उनके नाम जारी किए हैं जो चुनाव में जीत रहे हैं, हारने वालों के नाम इस सूची में नहीं आए है। इससे साफ है कि कांग्रेस के आलाकमान को भी पता है कि निम्बाहेड़ा विधानसभा से इस बार भाजपा हजारों वोटों से जीत दर्ज करवाएगी, इसलिए यहां भी प्रत्याशी की घोषणा पहली सूची में नहीं की गई है। उन्होने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं आप सभी मिलकर लड़ रहे हैं, पार्टी ने मेरा नहीं आपका नाम घोषित किया है। इसलिए आप सभी विजयश्री के लिए एकजूट होकर इस चुनावी रण में जुट जाऐं।


0 Comments