Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते रसूखदार तो क्या गरीब ठेलेवालों के खिलाफ ही होते हैं पालिका प्रशासन के नियम क्या नगर पालिका से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी लेंगे मामले का संज्ञान या किसी रसूखदार का फोन आते ही हो जाएगी पालिका प्रशासन की कार्यवाही ठप्प

निंबाहेड़ जैसा की आप सभी नगर वासी जानते हैं कि नगर पालिका प्रशासन का चाबुक हमेशा ही सीधे साधे और गरीब लोगों के खिलाफ बदस्तूर जारी रहता है ?लेकिन जहां किसी रसूखदार का नाम आता है पालिका प्रशासन से जुड़े अधिकारियों सहित पालिका से जुड़े अतिक्रमण दस्ते दुम दबाकर भाग जाते हैं..? ऐसे में बड़ा सीधा सवाल यह है की क्या पालिका प्रशासन से जुड़े सारे नियम गरीबों पर व गरीब ठेले वालों पर ही लागू होते हैं.? क्योंकि नगर में मालवा कॉम्प्लेक्स के पास चारभुजा भोजनालय के नाम से होटल चला रहे होटल संचालक द्वारा लगातार प्रशासनिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है लेकिन पालिका प्रशासन से जुड़े अधिकारियों सहित अतिक्रमण शाखा से जुड़े अधिकारियों को द्वारा मामले पर किसी तरह का कोई संज्ञान नही लिया जा रहा है होटल संचालक द्वारा होटल के बाहर रोड़ पर सुबह शाम लगभग 3 लकड़ी के भट्टे भोजन बनाने के लिए जलाए जाते जिससे उठने वाले धुएं से आस पास की दुकानों वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ये मजदूर चौराहा है जहां पर प्रतिदिन काफी भीड़ लगी रहती है है जिसके चलते कोई बड़ी जनहानि होने का खतरा मंडराता रहता है बावजूद इसके होटल संचालक को किसी की कोई परवाह नहीं है। जबकि होटल संचालक चाहे तो गैस के चूल्हों पर भी तैयार हो सकता है लेकिन होटल संचालक द्वारा आमजन की परवाह किए बगैर अपनी मनमानी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी पता चला है कि उक्त होटल संचालक के खिलाफ पास के दुकानदारों द्वारा उपखंड कार्यालय,नगर पालिका निंबाहेड़ा सहित पेच एरिया कार्यालय में भी शिकायत की गई लेकिन फिर भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।जानकारी में यह भी आया है की उक्त होटल संचालक द्वारा जलदाय विभाग व पालिका प्रशासन से बिना स्वीकृति लिए पालिका के रोड़ पर बौर करवाकर फर्जी ट्यूबवेल क्नेशन अपनी दुकान में ले रखा है ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है की आखिर पालिका प्रशासन द्वारा क्यों अभी तक ऐसे होटल संचालक के खिलाफ कार्यवाही नही की गई ये बात समझ से परे है..शेष अगली अपडेट में...

Post a Comment

0 Comments