Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नरेंद्र नाहटा को मनासा से टिकिट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहोल, नीमच नाके पर किया नाहटा का पुतला दहन

मनासा।  विधानसभा से कांग्रेस द्वारा नरेन्द्र नाहटा को टिकट दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा हैं। नाहटा को टिकट मिलने के साथ ही मनासा में विरोध शुरु हो गया। विरोध धीरे धीरे बढता जा रहा हैं। क्षेत्र के सैकडो कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अपना विरोध दर्ज करवाया जा रहा हैं। यहां भाजपा की तरह ही मनासा का कांग्रेस संगठन विरोध में उतर आया हैं। संगठन की मांग है कि नरेन्द्र नाहटा बाहरी व्यक्ति हैं, उनकी बजाय स्थानीय उम्मीदवार को टिकिट दिया जाए । जिसको लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे से प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में नगर के विजय मंगलम रिसोर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा  बाहरी व्यक्ति नरेन्द्र नाहटा को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया गया हाईकमान से स्थानीय उम्मीदवार को टिकिट देने की मांग की ।वही कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नारेबाजी करते हुए गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कंजार्डा बायपास रोड नीमच नाके पर नरेंद्र नाहटा का पुतला दहन किया ।इस दौरान मनासा सहित रामपुरा कुकडेश्वर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments