निंबाहेड़ा 19 अक्टूबर 2023नगर पालिका निंबाहेड़ा द्वारा दशहरा प्रांगण में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय दशहरा मेले के चौथे दिन बुधवार रात्रि को मीरा रंगमंच पर आयोजित हुए रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मशहूर टीवी कलाकारों ने अपनी शानदार परफार्मेंस से रंग जमाया। प्रारंभ में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पालिका के अधिकारीयों व कर्मचारियों ने मां सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।गणेश वन्दना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।शानदार रंगारंग आर्केस्टा प्रोग्राम में मशहूर टीवी कलाकार मयूर वाकानी(तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदर) के मंच पर आते ही दर्शक काफी उत्साहित नज़र आए। सुन्दर मामा ने उत्साहित दर्शकों का अभिवादन किया। उत्साहित कई बाल दर्शकों ने स्टेज पर जाकर टीवी के सुंदर मामा को ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। सुन्दर मामा ने अपने फैमस अंदाज़ में धारावाहिक के डायलॉग की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।रंगारंग आर्केस्टा प्रोग्राम में वॉइस ऑफ इंडिया फेम जस्सू खान ने दर्शकों के बीच जाकर अपनी मधुर आवाज़ में शानदार परफोर्मेंस देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित नगरपालिका मण्डल सदस्यों ने जस्सू खान का स्वागत किया।मशहूर टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह(ये रिश्ता क्या कहलाता फेम) ने मंच पर आते ही धूम मचा दी। कांची सिंह ने "बंदूक दिखा दिखाकर क्या प्यार करेगी,एक दो तीन..दिलबर दिलबर..प्यार दो प्यार लो..आदि गानों पर शानदार डांस परफोरमेंस देकर दर्शकों को दीवाना किया।दर्शकों में अपने चहेते कलाकारों के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। साथ ही मशहूर कॉमेडियन उदय दहिया ने अपने चुलबुले अंदाज में एक से बढ़कर एक व्यंग प्रस्तुत कर दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया।कार्यक्रम में अन्य कई कलाकारों ने भी अपनी परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।दर्शक दीर्घा में कार्यक्रम का आनंद ले रहे जनप्रतिनिधिगण, पालिका अधिकारी कर्मचारी गण सहित बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी कलाकारों की होंसला अफजाई की।रामलीला प्रसंग में राजा दशरथ के दरबार में महर्षि विश्वनाथ का हुआ आगमन दशहरे मेले के चौथे दिन बुधवार रात्रि को रामलीला मंच पर तहसीलदार आर.एम.पाण्डे, विद्युत विभाग के Aen विपिन सेन के साथ पालिका के अधिशाषी अधिकारी सौरभ कुमार जिंदल ने वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान की पूजा अर्चना कर राम लीला का शुभारम्भ किया। आज के प्रसंग में अयोध्या नरेश राजा दशरथ के दरबार मे महर्षि विश्वामित्र का आगमन होता है वह दशरथ से राम लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करने हेतु अपने साथ लेकर जाते है वन में राम लक्षमण द्वारा ताड़का व अन्य राक्षसों का संहार किया जाता है गौतम ऋषि द्वारा अपनी पत्नी को श्राप देकर सिला बना देते है भगवान श्री राम द्वारा अहलिया का उद्धार किया गया।महर्षि विश्वामित्र राम लक्षमण के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते है। मंचन से पूर्व प्रारम्भ में पधारे हुए अतिथियों का राधे कृष्ण म्यूजिक फेस्टिवल के द्वारा पगड़ी व ओपरणा पहना स्वागत किया गया।शुक्रवार को मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव सहित टीवी कलाकर देंगे अपनी प्रस्तुति नगर पालिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरे मेले के छठे दिन शुक्रवार रात्रि को मीरा रंगमंच पर ब्लयू हैवन इवेन्ट्स, मुम्बई द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसमे फेमस बॉलीवुड एक्टर एवं लॉफ्टर 'राजपाल यादव पारूल चौहान(प्रसिद्ध टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलता है फेम) सिंगर वैशाली रेकवार विथ बैण्ड द्वारा बेहतरीन संगीतमय प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।


0 Comments